Loading...
अभी-अभी:

शहर के शीतला तालाब में होगा सौंदर्यीकरण

image

May 9, 2023

रायपुर। महापौर ने शीतला तालाब चंगोराभाठा का सौंदर्यीकरण और विनायका सिटी के समीप शासकीय भूमि पर उद्यान विकसित करने हेतु प्रस्ताव शीघ्र देने के पार्षद उत्तम साहू एवं वार्डवासियों की मांग पर निर्देश दिये है। आज नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के अन्तर्गत आने वाले भक्त माता कर्मा वार्ड क्रमांक 67 के चंगोराभाठा क्षेत्र का निरीक्षण वार्ड पार्षद उत्तम साहू एवं जोन 5 कार्यपालन अभियन्ता विमल शर्मा सहित वार्ड वासियों की उपस्थिति में किया. महापौर एजाज ढेबर ने शीतला तालाब चंगोराभाठा का समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से शीघ्र सौंदर्यीकरण करवाने जोन 5 कार्यपालन अभियन्ता विमल शर्मा को जोन से शीघ्र प्रस्ताव बनाकर स्वीकृति लेकर कार्य को प्राथमिकता से करवाना सुनिश्चित करवाने के निर्देश पार्षद उत्तम साहू एवं वार्डवासियों की मांग पर दिये। महापौर ने वार्ड क्रमांक 67 के चंगोराभाठा में विनायका सिटी के समीप लगभग 2 एकड़ शासकीय भूमि का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। महापौर ने शासकीय भूमि पर समाज हित में पर्यावरण संरक्षण को दृष्टिगत रखकर उद्यान विकसित करने हेतु प्रस्ताव जोन क्रमांक 5 से शीघ्र तैयार करवाकर स्वीकृति लेकर कार्य को प्राथमिकता से करवाना जनहित में जनसुविधा हेतु सुनिश्चित करवाने के निर्देश जोन 5 कार्यपालन अभियन्ता को वार्ड पार्षद उत्तम साहू एवं वार्ड वासियों की मांग पर दिये।