Loading...
अभी-अभी:

धमतरी में परी नदी किनारे अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका

image

Feb 2, 2023

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में अज्ञात लोगों ने एक 50 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी और उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए जला दिया, लेकिन शव पूरी तरह से नहीं जला था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। मामला जिले के करेली बोटी चौकी इलाके का है।

जानकारी के अनुसार नवागांव में लोमश ऋषि आश्रम के पास अनिकेत परी नदी के किनारे अधजला शव मिला है। बुधवार को इस क्षेत्र के कुछ लोग नदी किनारे गए थे। जिसने अधजली लाश देखी। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे कर्मियों के साथ ही फॉरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में शव की शिनाख्त बसंत कुमार साहू (50) के रूप में की है। जो राजधानी रायपुर के रहने वाले थे।

एसडीओपी कृष्ण कुमार पटेल ने बताया कि अभी तक घटना को अंजाम देने वाले लोगों का पता नहीं चला है, उनकी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि उसकी हत्या कहीं और की गई है। और फिर अधेड़ की पहचान छिपाने के लिए उसे नदी तल पर लाकर जलाने का प्रयास किया गया।