Loading...
अभी-अभी:

देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीख तय छत्तीसगढ़ में 7 और 17 नवम्बर को होगा चुनाव

image

Oct 9, 2023

रायपुर।  भारतीय चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से पांच राज्यों के विधानसभाओं चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। घोषणा से पहले मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, '40 दिनों में सभी 5 राज्यों का दौरा किया और राजनीतिक दलों, केंद्र और राज्य प्रवर्तन एजेंसियों के साथ चर्चा की गई।'

60 लाख युवा पहली बार डालेंगे वोट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किस राज्य में कितने लोग वोट डालने वाले हैं. उन्होंने बताया कि इस बार 60 लाख युवा वोटर्स पहली बार वोट डालने वाले हैं। मिजोरम में कुल मिलाकर 8.52 लाख वोटर्स हैं। छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़, मध्य प्रदेश में 5.6 करोड़, राजस्थान में 5.25 करोड़ और तेलंगाना में 3.17 करोड़ वोटर्स हैं। 

17 अक्टूबर को जारी होगी वोटिंग लिस्ट
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि पांच राज्यों में 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता हैं। उन्होंने बताया कि 17 अक्टूबर को वोटिंग लिस्ट जारी होगी, 23 अक्टूबर तक वोटिंग लिस्ट में सुधार का मौका मिलेगा। 

पांच राज्यों में होंगे 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन
चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि पांच राज्यों के 679 विधानसभा सीटों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे.
8000 से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर तैनात होंगी महिलाएं। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन, 621 पोलिंग स्टेशन के प्रबंधन का जिम्मा पीडब्ल्यूडी स्टाफ के पास होगा. 8,192 पोलिंग स्टेशन का जिम्मा महिलाएं संभालने वाली हैं। 

छतीसगढ में 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में होना है चुनाव 
मिजोरम, एमपी और छत्तीसगढ़ में 7 नवंबर को वोटिंग मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया है कि मिजोरम में सबसे पहले चुनाव करवाए जाएंगे।  मिजोरम में 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे। इसके अलावा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी 7 नवंबर को वोट डाले जाएंगे।  3 दिसंबर को मतगणना

 

चुनाव की तारीख

राजस्थान 23 नवम्बर, मध्य प्रदेश17 नवंबर, छत्तीसगढ़07 व 17 नवंबर, मिजोरम 7 नवंबर, तेलंगाना 30  नवंबर 

मतगणना 03 दिसम्बर

पांच राज्यों में कुल मतदाता 16.1करोड, पुरुष मतदाता 8 करोड़ से अधिक, महिला मतदाता 7 करोड से अधिक, पांच राज्यों में 679 विधानसभा सीट, पहली बार 60 लाख नये मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे, 23 लाख से ज्यादा नये महिला वोटर, पांच राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग स्टेशन, 17000 से ज्यादा मॉडल  पोलिंग स्टेशन, आपराधिक छवि वाले कैंडिडेट को तीन बार विज्ञापन देना होगा, विज्ञापन में अपने आपराधिक इतिहास की जानकारी देनी होगी, पार्टी को दागी कैंडिडेट्स को टिकट देने का कारण बताना होगा, पांच राज्यों में 940 चेक पोस्ट होंगे