Apr 6, 2023
रायपुर। कोरोना को लेकर लगतार मुश्किलें बढ़ती दिख रही है। प्रदेश में रोजाना कोरोना के मरीज बढ़ रहा है। प्रदेश का औसत पॉजिटिविटी दर बढ़कर 6.12 प्रतिशत हो गया है। छत्तीसगढ़ में बीते 24 घण्टे में 1667 सैंपलों की जांच की गई है। जिसमे बीते 24 घण्टे में प्रदेश में मिले 102 नए पॉजिटिव मरीज मिले है। मिली जानकरी के अनुसार रायपुर जिले में सबसे ज्यादा 25 नए केस कोंडागांव 17, राजनांदगांव 12 और धमतरी जिले में 11 नए केस मिले है। पुरे प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 323 पहुंच गई है। बीते 24 घंटो में 17 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए है। तो वहीं रहत की बात है की मृत्यु दर शून्य रहा। स्वस्थ विभाग से मिली जानकारी अनुसार सभी मरीज सम्मान्य लक्ष्ण वाले बातये जा रहा है। डॉक्टर्स होम आइसोलेशन के मरीजों को भी फोनो ट्रीटमेंट के जरिये सुविधाएं दे रहे है ।