Feb 27, 2023
अंतागढ़। अंतागढ़ के आमाबेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम उसेलि में कल हुए नक्सली घटना में भारतीय सेना के जवान मोती राम आचला को गृह ग्राम बड़ेटेवड़ा में सह सम्मान नम आँखों से अंतिम विदाई दी गई। वही कांकेर कलेक्टर, डॉ प्रियंका शुक्ला ने मृतक जवान की धर्मपत्नी को प्रतिक चिन्ह तिरंगा झंडा प्रदान किया गया आपको बता दे की भारतीय सेना का जवान असम मे पदस्थ था, जो पिछले दिनों छुट्टी लेकर अपने गृह ग्राम बड़ेतेवडा आया हुआ था। वही मृतक जवान पास के गाँव में मेला घूमने अपने पिता के साथ गया हुआ था। जहाँ तीन सिविल कपड़ो में पहुँचे नक्सलियों ने गोली मारकर हत्या कर दी घटना शनिवार शाम 5 बजे की है। घटना पश्चयात गाँव में मातम फैली हुई है जहाँ क्षेत्र के सेकड़ो ग्रामीण समेत जिला प्रसाशन व पुलिस प्रशासन ने नम आखों से जवान को अंतिम बिदाई दी।








