Jul 13, 2022
मध्य प्रदेश के राजस्व मंडल में अजब-गजब हाल है। दस्तावेज में भले ही नाम चले, लेकिन हकीकत में राजस्व मंडल ग्वालियर ठप पड़ा हुआ है। पिछले छह माह से यहां न कोई केस सुना गया न निराकरण हुआ। राजस्व मंडल का हाल ये है... यहां, दूर दूर से लोग अपने जमीनों के प्रकरण के निपटारे के लिए आ रहे है। लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लग रही है.. वो इसलिए, क्योंकि राजस्व मंडल में कोरम पूरा न होने के कारण सुनवाई नही हो रही है। हांलकि इस मामले को लेकर सांसद....ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिट्टी लिखी है। मध्य भारत क्षेत्र में मध्य भारत राजस्व मंडल अध्यादेश 1948 के अधीन राजस्व मंडल का गठन किया गया था। मंडल का गठन मप्र भू राजस्व संहिता 1959 के अन्तर्गत किया गया है। राजस्व मंडल प्रदेश में भू-राजस्व संहिता के अन्तर्गत राजस्व प्रकरणों की अपीलें-निगरानी सुनने की उच्चतम संस्था है। राज्य शासन द्वारा ग्वालियर को मंडल का प्रधान स्थान नियत किया गया है। राजस्व मंडल में द्वितीय अपील आती हैं। फिलहाल मंडल में केसों की सुनवाई नही हो रही है... जिसको लेकर सांसद विवेक शेजवलकर, सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिट्टी लिखी है।








