Sep 30, 2016
रायपुर। डीएसपी के 5वें बैच और एसआई के 6वें बैच के दीक्षांत समारोह में प्रदेश के गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने सभी प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर डीजीपी एएन उपाध्याय ने जवानों को बधाई देते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वाहन करने की बात कही। उन्होंने कहा कि पुलिस की नौकरी सेवा है। गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण दिन है। आप लोगों ने जो भी सीखा है, वो प्रदेश और देश के लिए महत्वपूर्ण है। मंत्री ने कहा कि प्रदेश निर्माण के समय 22 हजार पुलिसकर्मी थे। जो आज बढ़कर 70 हजार हो गए हैं। वहीं उन्होंने जवानों को बधाई देते हुए कहा कि सुरक्षा और शांति की जिम्मेदार आपकी है। नक्सलियों को उखाड़ फेंकने में भी आप लोगों की अहम भूमिका है। दीक्षांत समारोह में 17 उप पुलिस अधीक्षक, 49 उप निरीक्षक, 14 प्लाटून कमांडर को चंदखुरी पुलिस अकादमी से शुक्रवार को पास आउट किया गया है।