Mar 17, 2023
रायपुर। विधानसभा बजट सत्र का आज 10 वां दिन। सदन में मंत्री रविंद्र चौबे और मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा होगी तो वहीं ध्यानाकर्षण में बीजेपी विधायक ननकीराम कंवर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना काल में प्राप्त राशि के अनिमितता का मामला उठाएंगे। अजय चंद्राकर आरडीए द्वारा गरीबी रेखा के हितग्राहियों को पक्का मकान निर्माण कर नहीं दिए जाने की ओर आवास एवं पर्यावरण मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे साथ ही बृजमोहन अग्रवाल, शिवरतन शर्मा रायपुर शहर में नशेबाजो द्वारा छात्र की हत्या का मामला उठाएंगे। बता दें की आज सदन में अलग - अलग 20 मुद्दे पर ध्यानाकर्षण लाया जायेगा।
विधानसभा की कार्यवाहियों में आज प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल ने बस्तर संभाग के पर्यटन स्थलों के मोटल्स संचालन का मुद्दा उठाया। उन्होंने 2021_ से 2023 तक के आय व्यय व मरम्मत को लेकर जानकारी मांगी जिसपर पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब में बताया कि, बस्तर संभाग में 11 मोटल्स है। इसमें से ज्यादातर छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड द्वारा संचालित है। साथ ही आय व्यय को लेकर जानकारी देते हुए कहा, कोरोना काल में कुछ मोटल्स में आय से अधिक व्यय हुई, इसकी वजह हमने कोरोना काल में भी कर्मचारियों को नहीं हटाया। उन्हें वेतन दिया गया।