Nov 1, 2020
बॉलीवुड अभिनेत्रियां प्रियंका चोपड़ा, सोनम कपूर, शिल्पा शेट्टी और प्रीति जिंटा जैसे कलाकारों ने हेलोवीन के दिन पर अपनी दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर सभी को अपना दीवाना बना डाला है। आप देख सकते हैं सभी ने सोशल मीडिया पर यह तस्वीरें शेयर की है जो बेहतरीन है। वैसे कोरोना काल के बीच में भी बॉलीवुड के कलाकार हर त्यौहार को खुलकर मना रहे हैं। अब कलाकार ने हेलोवीन को भी जोरों-शोरों से मनाया है जो आप देख सकते है। कई अभिनेत्रियों ने हेलोवीन के लुक शेयर किए है जो बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं।
https://twitter.com/realpreityzinta/status/1322532496785879041
आप देख सकते हैं इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा और शिल्पा शेट्टी ने सोशल मीडिया फिल्टर का उपयोग किया। वही सोनम कपूर और प्रीति जिंटा के बारे में बात करें तो दोनों ने नया लुक ट्राय किया है। वैसे प्रियंका चोपड़ा ने एक वीडियो पोस्ट किया है जो आप देख सकते हैं। इस वीडियो में उन्हें हेलोवीन मनाते देखा जा सकता है। इसके अलावा बात करें शिल्पा शेट्टी की तो उन्होंने भी अपना एक नया अवतार दिखाया है। नया अवतार पोस्ट कर उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'हेलोवीन की शुभकामनाएं।' वहीं बात करें सोनम कपूर की तो उन्होंने मर्लिन मुनरो की स्टाइल में खुद को सजाया है।
फोटो शेयर कर कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'मैं अगर सभी नियमों का पालन करती, तो मैं कहीं नहीं पहुंचती।' अब बात करें प्रीति जिंटा की तो उन्होंने फिल्म कभी अलविदा ना कहना का एक फोटो शेयर किया है। इसमें उन्होंने लिखा है, 'इस हेलोवीन पर आपके चेहरे का जो मास्क है, वह आपके जीवन में जो पुरुष है। उसे डराने के लिए अच्छा है, कोरोना वायरस के लिए नहीं। तो अपना चुनाव करते वक्त सतर्क रहें।' इन सभी के अलावा इरा खान, सोहा अली खान और नेहा धूपिया ने भी हेलोवीन मनाया, जो बेहतरीन रहा।








