Loading...
अभी-अभी:

अगर अनुराग पर लगे सभी इलज़ाम साबित हो जाते है तो में उनसे सारे संबंध तोड़ दूंगी : तापसी पन्नू

image

Sep 24, 2020

मनोरंजन डेस्क। बॉलीवुड के जाने माने फ़िल्म निर्देशक अनुराग कश्यप बहुत अधिक चर्चा में दिखाई दे रहे हैं। हाल में अभिनेत्री पायल घोष ने अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीडन का गंभीर इलज़ाम लगाया है। जिसके उपरांत से बॉलीवुड के गलियारों में बहुत अधिक हलचल मच गयी है। हालांकि इस केस में अनुराग कश्यप अपनी बात सबके सामने रख चुके हैं। 

https://twitter.com/pradeep_axeman/status/1308053871437127680

अब बॉलीवुड की कई बड़ी अभिनेत्रियां अनुराग के बचाव में भी आ गई हैं। वहीं बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू कई बार अनुराग को लेकर अपनी बात सबके समक्ष रख चुकी है। तापसी ने इस केस में एक बड़ा बयान दिया है जिसने सभी को बहुत चौंका दिया है। इस केस में तापसी ने बोला - अगर अनुराग पर लगे सभी इलज़ाम साबित हो जाते है तो में उनसे सारे संबंध तोड़ दूंगी। उन्होंने आगे बोला अनुराग किसी का बुरा नहीं कर सकते फिर चाहें कोई उनका दुश्मन ही क्यों ना हो।

https://twitter.com/iampayalghosh/status/1308847071101935617