Loading...
अभी-अभी:

बल्लभगढ़ छात्रा की मौत पर कंगना रनौत का बड़ा बयान, जिहादियों को कोई शर्म या कानून का डर नहीं

image

Oct 28, 2020

बीते दिनों दिल्ली से सटे फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में जो भी हुआ वह सभी को हैरान कर गया। दरअसल, बल्लभगढ़ में बीकॉम की छात्रा निकिता की तौसीफ नामक युवक ने गोली मारकर हत्या कर दी। वहीँ उस हत्या के बाद से पूरे राज्य में तहलका मच गया है। अब लोग निकिता को न्याय दिलवाने के लिए गुहार लगा रहे हैं। वैसे इस मामले पुलिस ने मुख्य आरोपी यानी तौसीफ को गिरफ्तार कर लिया है। वैसे आप देख रहे होंगे कि इस घटना के बाद लोग काफी भड़के हुए हैं और सोशल मीडिया पर निकिता के लिए न्याय मांग रहे हैं।

कई लोग इसे लव जिहाद का मामला कह रहे हैं। इसी क्रम में बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी अपना बयान दिया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा है- 'फ्रांस में जो हुआ उससे पूरी दुनिया सकते में हैं, फिर भी इन जिहादियों को कोई शर्म या कानून का डर नहीं है। एक हिंदू लड़की को उसके कॉलेज के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी जाती है क्योंकि उसने इस्लाम धर्म अपनाने से इनकार कर दिया था। तुरंत कार्रवाई की जरूरत है।'

इसके अलावा बीते कल एक ट्वीट कर कंगना ने लिखा था- 'निकिता की बहादुरी लक्ष्मीबाई और पद्मावती से कम नहीं है। जिहादी जबरदस्ती उसे अपने साथ ले जाना चाहता था। लेकिन लड़की ने उसके साथ जाने की बजाय मर जाना ठीक समझा। देवी निकिता आपने जो किया वो किसी जौहर से कम नहीं है।' निकिता की हत्या का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था जिसमे वह कॉलेज के बाहर आती है तो एक सफ़ेद कार आती है। उस कार में से एक लड़का निकलता है जो उसे जबरन खींचते हुए ले जाता है। वहीँ उसके बाद युवक छात्रा के सिर में गोली मार देता है।