Nov 1, 2022
बॉलीवुड और हॉलीवुड में धमाल मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी चर्चाओं में हैं। उन्होंने अभी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट शेयर किया है और बताया की वो इंडिया आने वाली है, आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपने बोर्डिंग पास की फोटो शेयर की थी। जिसके बाद फैंस उनके इंडिया वाले इंतजार कर रहे थे। प्रियंका चोपड़ा उन एक्ट्रेसेस में से है जो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं।
प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, उनका ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है। वो तीन साल बाद भारत वापस आईं है, उनका एयरपोर्ट वाला वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। इस वीडियो में एक्ट्रेस एकदम सिंपल ड्रेस पहने हुए नजर आ रही है। उनका ये लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी बेटी मालती मैरी नजर नहीं आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका चोपड़ा फिल्म जी ले जरा की शूटिंग के लिए इंडिया आई हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा के साथ आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ भी अहम रोल में नजर आने वाली है।