Loading...
अभी-अभी:

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कर रहे हैं वेकेशन एन्जॉय, शेयर की पोस्ट

image

Jun 14, 2023

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास कर रहे हैं वेकेशन एन्जॉय, शेयर की पोस्ट


देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इन दिनों फैमिली के साथ वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वेकेशन की कई तस्वीरें शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने व्यस्त कार्यक्रम से समय निकालकर अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया है। इस कपल को कार और फ्लाइट छोड़कर ट्रेन के सफर का लुत्फ उठाते देखा गया है। 

प्रियंका-निक की बेटी मालती बेबी पूल में मस्ती कर रही हैं वहीं प्रियंका की मां मधु चोपड़ा और सास डेनिस जोनास भी ट्रिप पर नजर आईं. मालती का जन्म सरोगेसी के जरिए जनवरी 2022 में हुआ था। उनकी पहली झलक इसी साल जनवरी में लॉस एंजेलिस में जोनास ब्रदर्स हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में देखने को मिली थी। 

फैमिली टाइम एन्जॉय करती नजर आईं प्रियंका प्रियंका ने व्हाइट टॉप और कैप पहन रखी है। सफर में मालती मेरी का भी साथ मिला। वह प्रियंका की दोस्त तमन्ना दत्त के बच्चे के साथ ट्रेन में मस्ती करती दिखीं।