Loading...
अभी-अभी:

दीपिका पादुकोण की फोटो देख, किस करने लगे रणवीर सिंह

image

Nov 4, 2022

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बने रहते हैं, इन दोनो के फोटोज और वीडियो अक्सर लोगो के बीच आते रहते हैं। अभी हाल ही रणवीर सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आया है जिसमें वह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के फोटो पर किस करते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह के इस अंदाज पर दीपिका पादुकोण को भी खूब प्यार आया है और उन्होंने इस पर रिएक्शन दिया है। आपको बता दें 14 नवंबर को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की चौथी सालगिरह है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण दिल्ली में एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, यहां पर दीपिका पादुकोण का एक फोटो लगा हुआ था। दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी से उसी इवेंट से रणवीर सिंह का वीडियो और तस्वीर शेयर की है। वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है, 'किसी ऐसे शख्स को खोजे जो आपको ऐसे देखे जैसे कि आप ही उनका पूरा ब्रह्मांड हो।' उन्होंने तस्वीर को शेयर करते हुए हार्ट इमोजी बनाया है।