Loading...
अभी-अभी:

बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते को लेकर पहली बार बोले अर्जुन कपूर

image

May 21, 2021

मनोरंजन जगत। अर्जुन कपूर और श्रीदेवी के बीच रिश्ता थोड़ा तल्ख भरा रहा है। हालांकि अब अभिनेत्री श्रीदेवी नहीं रहीं लेकिन अर्जुन कपूर ने अपने पिता बोनी कपूर और श्रीदेवी के रिश्ते पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने कहा कि वो (बोनी कपूर) ये नहीं कह सकते कि जो भी उनकी मां के साथ हुआ वो सही था। दरअसल, जब बोनी और श्रीदेवी रिलेशनशिप में थे तब अर्जुन की मां मोना शौरी उनकी पत्नी थीं। 

श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने अपने पिता को किया सपोर्ट
अर्जुन कपूर मां के काफी करीब थे और अपनी मां को पति से अलग होने के बाद काफी कुछ सहते हुए देखा था। बोनी जब श्रीदेवी के करीब आ गए थे और अर्जुन की मां से दूर हो गए थे तब अर्जुन के पिता के साथ भी रिश्ते थोड़े बिगड़ गए थे। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद अर्जुन ने अपने पिता को सपोर्ट किया। उन्होंने बेटे के सारे फर्ज अच्छे से निभाए। क्योंकि उनकी मां ऐसा चाहती थी। 

हम पागल ही होंगे जो कहेंगे कि प्यार दोबारा नहीं हो सकता : अर्जुन कपूर
जानकारी के अनुसार, अर्जुन ने कहा कि उस वक्त मेरी मां के संस्कार मेरे दिमाग में थे। उन्होंने मुझे कहा था कि चाहे कितनी भी दिक्कतें आए हमेशा अपने पिता का साथ देना। मेरे पिता को दूसरी बार प्यार हो गया था और मैं इस बात की रिस्पेक्ट करता हूं क्योंकि प्यार बहुत कॉम्पलैक्स होता है और हम पागल ही होंगे जो साल 2021 में बैठकर कहेंगे कि प्यार दोबारा नहीं हो सकता।