Loading...
अभी-अभी:

कबीर सिं​ह की याद दिला देगा शाहिद कपूर का ये वीडियो

image

Jun 21, 2021

मनोरंजन जगत। बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपने अलग अंदाज और शानदार एक्टिंग स्किल के लिए लोगों के पसंदीदा बन चुके हैं। वैसे शाहिद का स्टाइल उनके फैंस को काफी पसंद आता है और यही कारण है कि शाहिद हर किरदार में बखूबी ढलते रहे हैं। वहीं आज शाहिद फिल्म 'कबीर सिंह' के रिलीज होने के दो साल का जश्न मना रहे हैं। बता दें कि, फिल्म कबीर सिंह बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म ने जमकर धमाल मचाया था। इसी बीच शाहिद एक बार फिर फैंस के दिलों पर छा गए हैं।

https://twitter.com/sanwaliSaloniii/status/1406513735485870082

कबीर सिंह के दो सालः शाहिद कपूर ने शेयर किया बाइक राइडिंग का वीडियो
कबीर सिंह के 2 साल पूरे होने पर एक्टर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर फैंस को बेहतरीन तोहफा दिया है। शाहिद कपूर ने फिल्म कबीर सिंह के थीम म्यूजिक पर अपना एक शानदार वीडियो पोस्ट किया है। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इसी के साथ ही ये वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस वीडियो में एक्टर कभी स्लिवलेस टीशर्ट में दीवार पर टेक लगाए बेहतरीन एक्सप्रेशंस देते देखे जा रहे हैं, तो कभी बाइक चलाते और बाइक रोककर पोज देते देखे गए हैं। आप देख सकते हैं लंबे बालों और दाढ़ी में शाहिद काफी डैशिंग लग रहे हैं। अभिनेता के इस वीडियो को देख फैंस को फिल्म 'कबीर सिंह' की याद आ गई है।

https://twitter.com/sanwaliSaloniii/status/1406514879180251136

शाहिद कपूर के इस वीडियो पर फैंस ने किए ऐसे कमेंट...
अब तक इस वीडियो को 6 लाख 48 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसी के साथ ही फैंस मजेदार प्रतिक्रियाएं देते देखे जा रहे हैं। वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट कर प्रीति के बारे में पूछते हुए लिखा है, 'प्रीति आपके लोकेशन के बारे में जानना चाहती है।' वहीं दूसरी तरफ एक्टर कुणाल खेमू ने भी मस्ती भरा कमेंट किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, 'आधे को लुक्स से मार दो बाकियों पर बाइक चढ़ा दो।' वहीं अगर शाहिद के काम के बारे में बात करें तो जल्द ही वह फिल्म जर्सी में नजर आने वाले हैं।