Loading...
अभी-अभी:

GOOGLE को भी रिप्लेस कर सकता है 'THE FAMILY MAN 2' का ये करैक्टर

image

Jun 8, 2021

मनोरंजन जगत। मनोज बाजपेयी के अमेजन प्राइम सीरीज शो 'द फैमली मैन 2' को दर्शकों से  बहुत ही शानदार रिस्पोंस प्राप्त हुआ है। शो को समीक्षकों से भी शाबासी भी दी गई है। इंटरनेट पर ये सीरीज बहुत ट्रेंड में है और जिसे  लेकर फैंस भी बहुत चर्चा कर रहे हैं। अब इस शो का एक किरदार ट्विटर पर लोगों के मध्य बहुत ही सुर्खियां बटोर रहा है। शो में 'चेल्लम सर' की भूमिका निभानेवाले तमिल एक्टर उदय महेश का काम लोगों को बहुत भाया।

लोगों को भा रहा चेल्लम सर का किरदार 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शो में उदय महेश की भूमिका चेल्ल्म सर एनआईए का एक रिटायर्ड अफसर है जो यहां मनोज बाजपेयी और उनकी टीम का मार्गदर्शन  करते हुए नज़र आए। शो में मनोज बाजपेयी, सामंथा अक्किनेनी और प्रियामणि जैसी स्टार-स्टडैड स्टारकास्ट के बावजूद चेल्लम सर क किरदार लोगों का बहुत ध्यान आकर्षित कर रहा है और अज ये ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा है।

चेल्लम सर के किरदार के बने मीम्स
लोगों ने कई मजेदार मीम्स बनाकर चेल्लम सर के किरदार की प्रशंसा की और अब उसे लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं भी सामने आई है। इन ट्वीट्स पर डालें एक नजर:

गूगल नहीं चेल्लम करो

https://twitter.com/BeingAK27/status/1401403452983369734


इनफार्मेशन यानी चेल्ल्म सर

https://twitter.com/sunnysanketh78/status/1401394226806464522

पीएम केयर्स फंड के खर्च की जानकारी चेल्ल्म सर को है!

https://twitter.com/ethicalsid/status/1401506280196374541


चेल्ल्म सर जानते हैं कोरोना वायरस का सीक्रेट
https://twitter.com/agrawalankit84/status/1401214264958853120

गूगल की जगह चेल्लम: इतना ही नहीं इंटरनेट पर इसी तरह से कई सारे मजेदार मीम्स वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर आप भी हस- हस कर पागल हो जाएंगे। द फैमिली मैन सीरीज के फैंस चेल्लम सर पर मीम्स बनाकर इसका आनंद लेते नजर आ रहे हैं।