Loading...
अभी-अभी:

Janhvi Kapoor ने खरीदा नया घर!!

image

Nov 4, 2022

जाह्नवी कपूर ने मुंबई में एक नया घर खरीदा है, इस घर की कीमत करीब 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो जाह्नवी कपूर ने मुंबई के बांद्रा इलाके में एक डुप्लैक्स बंगला खरीदा है। ये घर वेस्ट पाली हिल्स एरिया में है। जिसकी कीमत 65 करोड़ रुपये बताई जा रही है। जो करीब 8,669 स्कॉयर फीट लंबा घर है। जिसमें कारपेट एरिया 6421 स्कॉयर फीट है। इस प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन 12 अक्टूबर को हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके लिए जाह्नवी ने 3.90 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन फीस दी है।

आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर ने जुलाई में करीब 3,456 स्कॉयर फीट का एक अपार्टमेंट फिल्म स्टार राजकुमार राव को बेचा है। जाह्नवी कपूर ने ये घर साल 2020 में खरीदा था। 

अगर बात करें तो जाह्नवी कपूर लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ रही हैं, जाह्नवी कपूर ने धड़क जैसी हिट फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी और अब कंटेट बेस्ट फिल्मों की तरफ फोकस कर रही हैं। जाह्नवी कपूर की फिल्म मिली भी रिलीज हो चुकी है, जिसमें जाह्नवी कपूर नये अंदाज में नजर आएंगी।