Sep 20, 2022
रोहित शेट्टी का Famous रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 जल्द ही खत्म होने वाला है। हाल ही में खतरों के खिलाड़ी 12 के फिनाले की शूटिंग फिल्मसिटी में हुई। खबर मिली है कि तुषार कालिया को खतरों के खिलाड़ी 12 का विनर बना दिया गया है। इसी बीच मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी 12 का प्रोमो भी शेयर किया है। प्रोमो में रोहित शेट्टी की जगह वरुण शर्मा खतरों के खिलाड़ी 12 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। फैंस कह रहे हैं कि वरुण शर्मा ने फिनाले में रोहित शेट्टी से उनकी नौकरी छीन ली है। इस वीडियो में वरुण शर्मा, रणवीर सिंह की जमकर मजाक बनाते नजर आ रहे हैं। वरुण शर्मा की कॉमेडी सुनकर रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह जमकर हंसते दिखे। रणवीर सिंह ने एपिसोड की तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीर शेयर करते हुए रोहित शेट्टी की तारीफ की है। रणवीर ने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, 'कॉमेडी के बादशाह!!! आपको बता दें कि 'खतरों के खिलाड़ी 12' में पिछले हफ्ते तक जो 8 प्रतियोगी आपस एक दूसरे से टकरा रहे थे, उनमें तुषार कालिया, रुबीना दिलाइक, फैसल शेख, जन्नत जुबैर, कनिका मान, मोहित मलिक, निशांत भट और राजीव अदतिया थे।