Mar 5, 2019
बॉलीवुड के नए कपल कहे जाने वाले एक्टर्स मलाइका अरोरा और अर्जुन कपूर इन दिनों अपन रिश्ते को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हर बार ही इन दोनों को साथ में देखा जाता है। वहीं मलाइका बॉलीवुड की टॉप ऐक्ट्रेसेस को भी पीछे छोड़ रही हैं। उन्हें देखकर लगता ही नहीं है कि वो 45 साल की हो चुकी हैं। ऐसे ही हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक फोटोशूट के दौरान का अपना हॉट फोटो शेयर किया, जिस पर उनके कथित बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने भी कॉमेंट किया।
आप जानते हैं अर्जुन हो या मलाइका कोई भी अगर फोटो शेयर करता है तो उस पर इन दोनों का कमेंट होता ही है। ऐसे ही मलाइका के फोटो पर अर्जुन का कॉमेंट लोगों की नजरों से बच नहीं सका और चर्चा का विषय बन गया। बता दें, मलाइका ने सेक्सी वाइट ड्रेस पहनी मलाइका के फोटो की तारीफ करते हुए उसे ट्रेलब्लेजर बताया। इसके साथ उन्होंने फायर इमोजी को भी यूज किया। यानि उनके लिए ये बहुत ही हॉट हो रहा है। इसी पर नज़र अब उनके फैंस की भी पड़ गई।
बता दें कि, मलाइका और अर्जुन कथित तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन दोनों स्टार्स ने अब तक इस पर चुप्पी बनाई हुई है। अब दोनों अक्सर ही साथ में पार्टी, इवेंट और डिनर पर जाते दिख जाते हैं। स्विट्जरलैंड में हुई आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की प्री वेडिंग पार्टी में भी दोनों साथ पहुंचे थे। ये भी कहा जा रहा है दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं।