Nov 4, 2022
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने मिस वर्ल्ड के खिताब को लेकर चर्चाओं में हैं, मिस वर्ल्ड की पूर्व कंटेस्टेंट ने प्रियंका चोपड़ा की जीत पर सवाल उठाया है। प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाने वाली यह पूर्व कंटेस्टेंट का नाम लीलानी मैकोने है जो अब यू-ट्यूबर बन चुकी हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि उस वक्त मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में हेरा-फेरी हुई थी।
लीलानी मैकोने ने प्रियंका चोपड़ा पर आरोप लगाते हुए अपने यू-ट्यूब चैनल से एक वीडियो भी शेयर किया है। उन्होंने कहा कि उस वक्त हर कोई जानता था कि जीत केवल प्रियंका चोपड़ा की ही होने वाली है। लीलानी मैकोने मिस टेक्सस की जीत पर अपनी राय रखते हुए कहा, "मैं भी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में इस चीज से गुजर चुकी हूं। मैं मिस बार्बाडोस थी और मैंने मिस वर्ल्ड में हिस्सा लिया था। जिस साल मैंने प्रतियोगिता में कदम रखा था, उस साल कोई और नहीं बल्कि मिस इंडिया ने जीत हासिल की थी।"