Loading...
अभी-अभी:

आखिर कैसे जुड़ा रेखा और राज बब्बर का नाम! क्या है पर्दे के पीछे की कहानी

image

Jun 22, 2021

मनोरंजन जगत। बॉलीवुड फिल्म जगत के मशहूर दिग्गज अभिनेता राज बब्बर आज अपना जन्मदिन मना रहे है। अमिताभ बच्चन तथा रेखा की प्रेम कहानी के खूब चर्चे रहे हैं, मगर क्या आप राज बब्बर और रेखा के रिश्ते के बारे में जानते हैं? यदि नहीं, तो चलिए आज राज बब्बर के जन्मदिन के अवसर पर आपको बताते हैं कि स्मिता पाटिल के निधन के पश्चात् कैसे रेखा, राज बब्बर का सहारा बनीं, जिससे एक्टर को अपने दुख से बाहर आने में सहायता मिली।

स्मिता पाटिल की मौत के बाद टूट गये थे राज बब्बर
राज बब्बर अपनी पत्नी और एक्ट्रेस स्मिता पाटिल से बेहद प्यार करते थे। अपनी पहली पत्नी नादिरा को तलाक देकर राज बब्बर ने स्मिता पाटिल से शादी की थी। दोनों एक दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे। बेटे प्रतीक बब्बर को जन्म देने के बाद कुछ परेशानिया हुईं, जिसके पश्चात् स्मिता पाटिल ने दुनिया को अलविदा कह दिया। अब राज बब्बर को समझ नहीं आ रहा था कि वह बेटे के जन्म की खुशी मनाएं या अपने प्यार को खोने का गम।

राज बब्बर का सहारा बनीं थी रेखा
स्मिता के जाने से राज बब्बर टूट से गए थे। इस बीच काम पर लौटने के बाद राज बब्बर को थोड़ा सुकून मिला और साथ ही अपने दर्द को बांटने के लिए एक हमदर्द भी। यह हमदर्द कोई और नहीं बल्कि रेखा थीं। अपने एक इंटरव्यू में राज बब्बर ने रेखा के साथ संबंध होने की बात स्वीकार की थी, मगर रेखा हमेशा इस रिलेशन को नकारती आई हैं।