Nov 2, 2022
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने फिल्म पठान के टीजर को लेकर अपना रिएक्शन दिया है। सुहाना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी पर दिल वाले इमोजी के साथ इस टीजर वीडियो को शेयर किया। इसके अलावा सुहाना खान ने अपने पापा शाहरुख खान की पोस्ट पर भी कमेंट किया है। उन्होंने कमेंट भी में दिल वाले इमोजी पोस्ट किया है। जो काफी चर्चा में है। शाहरुख खान भी इन दिनों अपनी फिल्म पठान को लेकर चर्चा में बने हुए है। शाहरुख खान के इस टीजर वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रहे है। जानकारी के लिए आपको बता दें शाहरुख खान ने पठान फिल्म का टीजर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर भी शेयर किया था। जहां इस टीजर को देखने के बाद फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड स्टार्स भी रिएक्शन देते नजर आ रहे है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी अहम रोल में नजर आने वाले है।