Feb 2, 2021
किसान आंदोलन को लेकर इस समय पुलिस सतर्क हो गई है। अब इस आंदोलन से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस ने दिल्ली की सीमाओं पर लोहे की कीलों के साथ ही सीमेंट डालकर मजबूत बैरीकेडिंग लगा दी है। केवल इतना ही नहीं बल्कि पुलिस को तलवारों का सामना करने के लिए स्टील की रॉड भी दी जा चुकी हैं। पुलिस की इस तैयारी को देखकर बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भड़क गयीं हैं। उन्होंने एक ट्वीट किया है और प्रतिक्रिया दी है।
'सबका साथ सबका विकास, हो गया?'
आप जानते ही होंगे स्वरा भास्कर को सामाजिक सरोकारों और समसामियक मामलों पर बेबाकी के साथ अपना पक्ष रखने के लिए जाना जाता है। वैसे हाल ही में स्वरा भास्कर ने जो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है, 'सबका साथ सबका विकास।।।हो गया?' इस तरह उन्होंने मोदी सरकार पर तंज कसा है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा रहा है सबका साथ सबका विकास।' अपने इस ट्वीट के माध्यम से उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ बेरिकेड की संख्या बढ़ाई
वैसे अब उनके इस ट्वीट पर फैंस के रिएक्शन भी तेजी से आ रहे हैं। आप तो जानते ही होंगे किसान आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए किसान ट्रैक्टर या अन्य वाहन लेकर दिल्ली में दाखिल नहीं हो पाए इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। अब जवानों की तैनाती बढ़ाने के साथ बेरिकेड की संख्या तक बढ़ाई जा चुकी है। इसके अलावा रास्ता रोकने के लिए बसों से रोड को ब्लॉक किया गया है। केवल यही नहीं बल्कि किसानों को पैदल चलने से रोकने के लिए कटीले तार तक बिछाए गए हैं।








