Feb 2, 2021
अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस ने ऐलान किया है कि इस साल वो अपना CEO का पद छोड़ देंगे। बता दें एमेजॉन की शुरुआत एक ऑनलाइन बुकस्टोर के तौर पर की गई थी। आज यह शॉपिंग और एंटरटनेमेंट का बहुत बड़ा हब बन गया है। जेफ बेजोस नें बतौर CEO उन्होंने 30 साल काम किया है। 57 साल के बेजोस का कार्यभार एंडी जेसी संभालनेंगे। जो मौजूदा समय में अमेजन के क्लाउंड कम्यूटिंग AWS का कामकाज देखते हैं। कर्मचारियों के लिए एक ब्लॉग पोस्ट में बेजोस ने कहा है कि वो नए प्रोडक्ट्स और कारोबार के विकास पर फोकस करेंगे। उन्होंने कहा कि अपनी इस जिम्मेदारी से मुक्ति पाने के बाद उनके पास साइट प्रोजेक्ट जैसे space exploration company Blue Origin, मानव कल्याणकारी काम और वाशिंगटन पोस्ट से जुड़े कामों के लिए ज्यादा समय होगा। सबसे हिस्सेदारी के साथ अमेजन के बोर्ड में बेजोस का अभी भी काफी बड़ा प्रभाव होगा। मीडिया से बात करते हुए एमेजॉन के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ने कहा कि वास्तव में बेजोस कहीं जा नहीं रहे हैं। ये सिर्फ कोन क्या कर रहा है। सिर्फ उन कार्यों का पुनर्गगठन है।
बेजोस के इस ऐलान के बाद Google के CEO सुंदर पिचाई ने एक ट्वीट कर उन्हें शुभकामनाएं दी और एंडी जेसी को नए पद पर आने के लिए बधाई दी है।
https://twitter.com/sundarpichai/status/1356717360841773057
बेजोस ने 1995 में अमेजन की शुरुआत की थी और अब उनकी कंपनी ऑनलाइन रिटेल में सबसे बड़ा नाम है। एमेजॉन अब ग्रोसरी, स्ट्रीमिंग सर्विसेज, टीवी, क्लाउड कंप्यूटिंग, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस समेत कई सेक्टर में पैर पसार चुकी है। बेज़ोस अमेजन के अलावा वॉशिंगटन पोस्ट न्यूज़पेपर और निजी स्पेस कंपनी ब्लू ओरिजिन के मालिक भी हैं।








