Loading...
अभी-अभी:

 नहीं होगा पछतावा ......कॅरियर के पीक में मां बनने पर आलिया की दो टूक

image

Jan 3, 2023

Bolywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के लिए साल 2022 बेहद खास रहा। इसी साल उनकी एक्टर रणबीर कपूर (Ranvir Kapoor) के साथ शादी हुई। इसी साल उनकी पति के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई। इसी साल वह मां बनीं। उनके घर एक नन्हीं परी आई, जिसका नाम उन्होंने राहा रखा। हालांकि कइयों ने इस बात से हैरानी भी जताई थी कि करियर के पीक पर आकर एक्ट्रेस ने ऐसा फैसला कैसे ले लिया।

इससे उनको काफी नुकसान हो सकता है। पहले तो आलिया ने इन बातों पर कुछ नहीं कहा लेकिन अब चुप्पी तोड़ी है और पते की बात कही है। आलिया भट्ट ने एक इंटरव्यू में कहा वह दिल को ही अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में फैसले लेने देती हैं। उन्होंने कहा कि बॉलीवुड में करियर के पीक के दौरान बेटी राहा के होने के फैसले पर उनको कभी पछतावा नहीं होगा।

आलिया(Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranvir Kapoor) ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी की थी। इसके दो महीने बाद, आलिया ने बताया था कि प्रेगनेंट हैं। 6 नवंबर को आलिया मां बनीं इंस्टाग्राम पर जानकारी दी। हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया से पूछा गया कि वह क्या चीज है जो उन्हें अपनी शर्तों पर जिंदगी जीने के लिए प्रेरित करती है। उसने कहा कि जीवन में कोई सही या गलत नहीं है। मेरे लिए जो काम करता है वह किसी और के लिए काम नहीं कर सकता है।