Jul 14, 2021
मनोरंजन जगत के कई स्टार्स आए दिन अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्ख़ियों में बने रहते है तथा सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें शेयर किया करते है। वहीं इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री यामी गौतम अपनी सुंदरता के लिए हमेशा से जानी जाती हैं। अपनी सादगी से भी यामी प्रशंसकों के दिल जीतती रहती हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने शादी की हैं।
देसी दुल्हन के लुक में यामी
यामी ने निर्देशक आदित्य धर के साथ शादी की है। अभिनेत्री ने बेहद सादगी के साथ सात फेरे लिए हैं। वहीं ऐसे मे अब शादी के बाद अभिनेत्री देसी नई नवीली दुल्हन वाले लुक में नजर आ रही हैं। अभिनेत्री मांग में सिंदूर एवं हाथों में चूड़ा पहनकर एक दम देसी अंदाज में दिखाई दी हैं।
प्रशंसकों को पसंद आया यामी का ये लुक
यामी गौतम ने पूरा भारतीय श्रंगार किया हुआ था साथ-साथ वह ग्रीन और रेड कलर के सूट में और चार चांद लगाती दिखाई दी हैं। यामी इस अवतार में बहुत सुन्दर लग रही थीं, अभिनेत्री का ये लुक प्रशंसकों के बीच छा गया है।