Jul 11, 2017
इंदौर : सरवटे बस स्टेशन पर अंडे के ठेला संचालक को कछुआ से भरा बेग मिला। दुकान संचालक ने कछुआ की जानकारी संबंधित पुलिस थाने के साथ ही वन विभाग को दे दी हैं। बतया जा रहा हैं कि इंदौर के सरवटे बस स्टेशन पर दो यात्री ने अंडे के ठेले पर नास्ता किया और बेग छोड़कर फरार हो गये। अंडे के ठेला संचालक ने रात को दूकान बंद की वहां रखा अज्ञात बेग देखा। रात में ठेले के पास बेग भूलकर जाने पर ठेला संचलक ने तुरंत बेग खोलकर देखा। बेग में तकरीबन 30 से 35 अलग—अलग प्रजाति के कछुआ थे। जिनकी अंतर्राष्टीय कीमत लगभग लाखों रूपये बताई जा रही हैं। संभावना व्यक्त की जा रही हैं इन कछुआ को तस्करी के उपदेश्य से इंदौर लाया होगा। लेकिन अज्ञात कारण से तस्कर इन्हें यही पर छोड़ कर फरार हो गये हैं। छोटी गावल टोली पुलिस ने कछुआ को वन विभाग के सुपुर्द कर जांच शुरू कर दी हैं।