Loading...
अभी-अभी:

इंजीनियरिंग की छात्रा ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

image

Jul 17, 2017

ग्वालियर :  संजय नगर इलाके में रहने वाली इंजीनियरिंग की छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। छात्रा का फांसी लगाने का कारण अज्ञात बना हुआ है। मृतक छात्रा अर्चना छेकुरी ने सोमवार की सुबह फांसी लगायी। बताया जा रहा है कि अर्चना को रात एक बजे तक उसके भाई राज छेकुरी ने पढ़ते हुए देखा था, सुबह पांच बजे उसकी मां ने छात्रा को फांसी के फंदे पर लटका देखा, जिसकी सूचना हजीरा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का कहना है कि अर्चना पढ़ाई को लेकर कुछ परेशान थी और उसने कुछ दिनों पहले एसआई के लिए अप्लाई कर तैयारी कर रही थी।