Loading...
अभी-अभी:

डीआईजी की फटकार के बाद इंदौर पुलिस ने पकड़े 250 से अधिक स्थायी वारंटी

image

Jun 27, 2017

इंदौर : डीआईजी की फटकार के बाद इंदौर पुलिस ने  वो कर दिया, जिसे करने में पुरे थाने को दस दिन लग जाते हैं। इंदौर पुलिस ने स्थायी वारंटियो को पकड़ने के अभी तक के सारे रिकॉड तोड़ दिये। इंदौर पुलिस ने बीते दो दिनों  में 250 से अधिक बदमाशों को पकड़ लिया हैं। ये करवाई इंदौर के सभी थाना क्षेत्रों में हुई हैं।

इंदौर पुलिस  कुछ भी कर सकती हैं, सोमवार को इसका उदाहरण देखने को मिला। डीआईजी हरिनारयण चारि मिश्र ने इंदौर में बढ़ते अपराधों पर अपनी नाराजगी जाहिर की। पूर्व और पश्चिम एसपी के साथ ही विभिन्न थाना क्षेत्रों के एडिशनल एसपी को सख्त हिदायत दी, और जल्द से जल्द स्थायी वारंटियो को पकड़ कर सोमवार को  रिपोर्ट देने को कहा। जब सोमवार को डीआईजी के सामने रिपोर्ट आई तो आकड़े देख कर वो हैरान रह गये। एडिशनल एसपी और एसपी  की निगरानी में पिछले दो दिनों में इंदौर पुलिस ने तकरीबन ढाई सौ से अधिक स्थायी वारंटियो को पकड़ा गया हैं,  हैरान करने वाला आकड़ा ये इसलिए भी है कि जो इंदौर पुलिस आठ दिनों में भी इतने स्थायी  वारंटियो पर भी करवाई नहीं कर पाती थी, उस पुलिस ने दो ही दिनों में महीने भर का काम कर दिया। इंदौर डीआईजी ने एसपी और एडिशनल एसपी को कार्यवाई जारी रखने के निर्देश दिये हैं। साथ ही हर महीने होने वाली क्राइम मीटिंग में स्थायी वारंटियो के साथ ही क्षेत्र के कुख्यात गुंडों के आंकड़े लाने के निर्देश दिये हैं।