Jun 24, 2017
इंंदौर : परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में गाड़ियों के कांच फोड़ने वाले एक बच्चे सहित दो नशेड़ियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है और दो नशेड़ी फरार है। मामला परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में स्थित भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के नंदा नगर इलाके का है। कुछ दिन पहले नशेड़ी बदमाशों ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया और आम जनता के बाहर खड़े वाहनों में तोड़फोड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जहां दो युवक सड़क से पत्थर उठाते हुए कैमरे में नजर आ रहे हैं। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से 30 घंटों में ही नसेड़ी बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं अन्य दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।








