Loading...
अभी-अभी:

स्वच्छ भारत अभियान के स्वच्छता दूत की तबीयत खराब

image

Jun 24, 2017

धमतरी : स्वच्छ भारत के तहत चर्चित चेहरा कुंवर बाई यादव की तबीयत बिगड़ने से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। कुंवर बाई का बीपी हाई होने से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। जिला अस्पताल में इलाज जारी है। दरअसल धमतरी जिले के बरारी पंचायत के आश्रित गांव कोटाभर्री की रहने वाली कुंवर बाई ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से प्रेरित होकर अपने घर में शौचालय बनवाया था। कुंवर बाई यादव ने अपनी बकरियां बेचकर शौचालय निर्माण कराया था। जबकि कुंवर बाई के लिए करीब 25 हजार की मोटी रकम खर्च करना मुश्किल था। लेकिन कुंवर बाई यादव के हौंसले और नजरिये ने इसे मुमकिन बना दिया। एक पिछड़े गरीब आदिवासी इलाके में स्वच्छता की ये पहल लोगों के लिए एक नसीयत बन गया। कुंवर बाई के इस जज्बे को देख स्वयं देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने उनके पैर छूकर प्रणाम किया था और बाद में कुंवर बाई को स्वच्छता दूत भी बनाया गया था। फिलहाल जिला अस्पताल में भर्ती कुंवर बाई यादव का इलाज जारी है। डॉक्टर उनके सेहत में सुधार होने की बात कह रहे है।