Jul 5, 2017
ग्वालियर : एक पति ने घरेलू झगड़े के दौरान अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली पत्नी के सीने में लगी हैं। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में उपचार के लिये भर्ती कराया गया हैं। बताया जाता हैं कि जोगेंद्र सिंह गुर्जर नशे का शौकीन था। जिसके कारण पत्नि गुड्डा देवी उसको छोड़कर अपने मायके दुल्लपुर आकर रहने लगी थी। बाद में जोगेंद्र ने आकर उससे मांफी मांगी और उसके साथ दुल्लपुर में ही रहने लगा। लेकिन कुछ दिन से वो फिर से नशा करने लगा था। जिस पर पति-पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा था। कल रात भी जोगेंद्र ने ज्यादा नशा कर लिया था और दोंनों में विवाद हुआ। इस बीच जोगेंद्र अपनी लायसेंसी बंदूक से गुड्डा देवी पर फायर कर दिया। गुड्डा देवी के सीने में गोली लगी, पत्नी को गोली मारकर जोगेंद्र मौके से फरार हो गया। मायके वालो ने गुड्डा देवी को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया हैं। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुयी हैं। इस मामले में ठाटीपुर थाना पुलिस ने कायम कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी हैं।