Loading...
अभी-अभी:

पाटौर के सामने मिला बच्ची का शव, दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या

image

Jul 5, 2017

ग्वालियर : जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आयी हैं। एक आठ साल की मासूम के साथ पहले दुष्कर्म किया गया, फिर उसकी गला दवाकर हत्या कर दी गयी। मामला पनिहार थाना के नयागांव का हैं। पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी की तलाश शुरु कर दी हैं। ग्वालियर के नयागांव में रहने वाले राजू(बदला नाम) की आठ साल की बेटी दोपहर गांव में ही बने सरकारी स्कूल में पढाई करने गयी थी। बच्ची तीसरी क्लास की छात्रा थी। बच्ची को शाम 4 बजे तक घर वापस आ जाना था। लेकिन बच्ची देर शाम तक घर नही आयी। काफी समय तक बच्ची वापस नही आयी तो पहले अपने स्तर पर बच्ची को खोजा गया। लेकिन जब बच्ची नही मिली तो पनिहार थाना पुलिस को इसकी सूचना दी गयी। पुलिस बच्ची को तलाश कर ही रही थी कि गांव में बनी एक पाटौर के सामने बच्ची का शव पडा मिला। उसके कपड़ों पर खून लगा हुआ था। देखने से पता चला कि बच्ची की गला दवाकर हत्या की गयी हैं। बच्ची की हत्या करने के पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया हैं और घटना के बारे में बच्ची किसी को बता न दें, जिसके कारण उसकी हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्डम के लिये भेज दिया हैं। पुलिस का कहना हैं कि अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं और आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना के बाद लोगो में आक्रोश बना हुआ हैं।