Loading...
अभी-अभी:

बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार के पुत्र ने राजनीति में की एंट्री

image

Jun 24, 2017

बुरहानपुर : जिले में बीेजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन चौहान की राजनीति में एंट्री हो गई है। हाल ही में भारतीय जनता युवा मोर्चा की घोषित प्रदेश कार्यकारिणी में नंदकुमार सिंह चौहान के पुत्र हर्षवर्धन चौहान को शामिल किया गया है। वहीं संगठन का बुरहानपुर अध्यक्ष भी उन्हीं के नजदीकी योगेश्वर पाटील को बनाया गया है, जिसका विरोध सोशल मीडिया साइट्स पर शुरू हो गया है। नंदकुमार सिंह चौहान बीेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के साथ-साथ खंडवा बुरहानपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद भी हैं। ऐसे में अब उनके इकलौते पुत्र हर्षवर्धन चौहान की भी राजनीति में विधिवत एंट्री हो गई है। इस नियुक्ति पर बुरहानपुर में उनके समर्थकों ने आतिशबाजी कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि आज के युवाओं को सबसे पहले सही राष्ट्रवादी विचार और सही दिशा से जुड़ना बेहद जरूरत है।


हर्षवर्धन सिंह चौहान का कहना है कि युवा मोर्चा के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा युवाओं को बीजेपी की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। मालूम हो कि बुरहानपुर, नंदकुमार सिंह चौहान और महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस का गृह नगर है। ऐेसे में दोनों गुटों की यह पूरी कोशिश थी कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर उनके किसी फॉलोअर की नियुकी हो। आखिर इसमें जीत सांसद और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान के गुट की हुई। भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के पद पर योगेश्वर पाटील की नियुक्ती हुई है। ऐसे में इस पद के लिए जो दावेदार थे उन्होंने योगेश्वर पाटील की नियुक्त के बाद सोशल मीडिया पर विरोध करना शुरू कर दिया है। अब नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सभी की नाराजगी दूर करने की बात कह रहे है।