Jun 24, 2017
भोपाल : अवैध हुक्का बार चला रहे आरोपी को आज भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। राजधानी भोपाल के 10 नंबर मार्केट में दो हत्याओं का आरोपी अवैध हुक्का बार चला रहा था और हुक्का बार में अवैध तरीके से शराब भी परोस रहा था। पुलिस ने हत्या के आरोपी सुल्तान सिंह और उसके साथी अमन सरदार को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों पर कर्मचारियों से मारपीट का आरोप है। इन पर अवैध शराब बेचने समेत हरिजन एक्ट का मामला भी दर्ज किया गया है। हबीबगंज पुलिस को 10 नंबर मार्केट में टेन स्ट्रीट नाम से अवैध हुक्का बार संचालित करने और शराब परोसने की सूचना मिली थी। पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर छापामारी की और हुक्का बार के संचालक और उसके साथी को गिरफ्तार किया। पुलिस की पड़ताल में सामने आया कि सुल्तान ने 2012 में नूरगंज में दो किसानों की हत्या की थी।








