Jul 22, 2017
जबलपुर : देश की सुरक्षा के लिए सरहद में अपनी जान जोखिम में डालने वाले सेना का एक जवान मारपीट का शिकार हो गया। मामला जबलपुर का हैं जहां छुट्टी में जबलपुर आए सेना के सूबेदार संच्चिनंद के साथ कलेक्ट्रेट में साइकिल स्टैंड़ संचालकों ने मारपीट कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया।
दरअसल सूबेदार संच्चिनंद अपनी पत्नी के साथ कुछ काम से कलेक्ट्रेट आया था। तभी 5 रुपए के लिए साइकिल स्टैंड़ संचालकों से उनका विवाद हो गया। मामूली रूप से शुरू हुआ ये विवाद कुछ ही देर में इतना बढ़ गया कि साइकिल स्टैंड़ संचालकों ने सूबेदार के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से उसे घायल कर दिया। बीच बचाव में सूबेदार की पत्नी को भी चोट आई हैं। घटना के बाद पीड़ित ने स्टैंड़ संचालकों के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत दर्ज कराई हैं। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया हैं।








