Loading...
अभी-अभी:

प्रदेशभर में 1 से 21 दिसम्बर तक होंगी खेलो इंडिया प्रतियोगिता

image

Nov 25, 2016

भोपाल। युवाओं की खेल में अधिक से अधिक भागीदारी और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए भारत सरकार की 'खेलो इंडिया' योजना में 1 से 21 दिसम्बर के बीच पूरे प्रदेश में खेल प्रतियोगिताएँ होंगी। 'खेलों इंडिया' में अण्डर 14 और अण्डर 17 में बालक एवं बालिका दोनों समूह में दस खेल एथलेटिक्स,फुटबाल, टेबल-टेनिस, व्हालीबाल, बॉक्सिंग, जूडो, कुश्ती, कबड्डी, हॉकी एवं बास्केटबाल सम्मिलित है। प्रतियोगिता जिला स्तर पर 1 से 10 दिसम्बर तक, संभाग स्तर पर 11 से 16 दिसम्बर तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 सितम्बर तक होगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिये खेल संचालनालय के 'खेलो इंडिया रिसोर्स सेंटर' पर फोन एवं फैक्स नं.-0755-2776989 पर सम्पर्क किया जा सकता है।