Loading...
अभी-अभी:

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 5 लड़कियों सहित 12 लड़के गिरफ्तार

image

Feb 10, 2017

भोपाल। मध्यप्रदेश के राजधानी भोपाल स्थित निशातपुरा इलाका क्षेत्र में अवैध तरीके से देह व्यापार चलानी वाली एक महिला सरगना समेत 17 लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ा है। पकड़ाए गए लोगों में 5 लड़कियां और 12 लड़के शामिल हैं। आज निशातपुरा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद उन्हें भोपाल कोर्ट भेजा गया। निशातपुरा पुलिस ने बताया कि निशातपुरा इलाके के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित मकान नम्बर 55 में अवैध रूप से देह व्यापार चलाने वाली महिला खुशी उर्फ स्मृति दुबे उम्र 25 वर्ष निवासी राधापुरम् शुभालय होशंगाबाद रोड मिसरोद, समेत 19 लोगों को रंगे हाथों पकड़ा गया है। पकड़ाए गए लोगों में 5 लड़कियां और 14 लड़के शामिल हैं।

पुलिस का कहना है कि देह व्यापार की मुख्य सरगना खुशी, राजधानी भोपाल के विभिन्न इलाकों में देह व्यापार चलाती है। किसी की भी नजर से बचने के लिए सरगना खुशी एक स्थान पर सिर्फ 20 दिनों तक देह व्यापार का धंधा चलाती है। इसके बाद वह जगह बदल लेती है।

पुलिस का कहना है कि आज शुक्रवार को रंगे हाथों पकड़ाए इस सेक्स रैकेट में कॉलेज छात्राएं भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 27 मोबाइल फोन, 22 हजार रुपए नगद, एक बुलेरो गाड़ी और चार मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सीटा एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आज शुक्रवार शाम को आरोपियों को जिला अदालत में पेश किया गया।