Loading...
अभी-अभी:

बस ने सड़क किनारे खड़े 5 लोगों को रौंदा, 2 की मौत

image

Jun 24, 2017

भोपाल : सिटी कोतवाली थाना के अंतर्गत गांव बदराव के पास तेज गति से दौड़ रहे परिहार ट्रेवल्स की बस ने सड़क के किनारे खड़े पांच लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये है। सड़क पर घायल पड़े लोगों की चीख सुनकर पहुंचे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौक पर पहुंचे पुलिस ने सभी घायलों को संजय गांधीे अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। परिहार ट्रेवल्स कि बस गुढ़ से सवारी लेकर रीवा आ रही थी। बस इतनी तेज रफ्तार में थी कि अपना नियंत्रण खोते हुए सड़क किनारे खड़े पांच लोगों को रौंदते हुए भाग निकली। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जिनका संजय गांधी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने बस जप्त कर, पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।|