Loading...
अभी-अभी:

राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

image

Nov 2, 2016

भोपाल। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने के विरोध राज्य के कई जिलों में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर सैनिकों के लिए वन रैंक वन पेंशन के मामले पर प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली में वन रैंक वन पैंशन के लिए आंदोलन कर रहे एक सैनिक ने सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद पूर्व फौजी के परिजनों से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश में भी मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष कुणाल चौधरी के नेतृत्व में राजधानी भोपाल सहित प्रदेश के कई जिलों में प्रधानमंत्री का पुतला फूंका गया। कुणाल चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी को दिल्ली में बेवजह हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या है। पूरे मध्यप्रदेश में इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सैनिक के परिजनों से राहुल गांधी को मिलने नहीं दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तानाशाही कर रही है।