Loading...
अभी-अभी:

केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर पूर्व सीएम ने की ‘भारत एक खोज’ दिखाने की मांग

image

Apr 21, 2020

भोपालः देश में 14 मार्च से दूरदर्शन पर पुराने सीरियल दिखाए जा रहे हैं। महाभारत व रामायण ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिये हैं। मध्य प्रदेश के एक्स सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने लॉकडाउन के दौरान ‘भारत एक खोज’ और ‘हम लोग’ सीरियल को टीवी पर फिर से दिखाए जाने की मांग की है। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिख कर मांग की है कि इन लोकप्रिय सीरियल को भी टीवी पर एक फिर से दिखाया जाए। अपने पत्र में पूर्व सीएम ने लिखा है कि केंद्र सरकार ने रामायण, महाभारत, चाणक्य जैसे सीरियल को दिखाने का फैसला लिया, यह सराहनीय कदम है। सरकार को ‘भारत एक खोज’, ‘हम लोग’, ‘तमस’ जैसे सीरियल को भी दिखाना चाहिए।

‘भारत एक खोज’ नेहरू की किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इण्डिया’ पर आधारित

‘भारत एक खोज’ टीवी सीरियल पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की किताब ‘डिस्कवरी ऑफ इण्डिया’ पर आधारित है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘भारत एक खोज’, ‘हम लोग’ सीरियल देश के युवाओं को भारत की विविधता, संस्कृति, इतिहास को जानने में मदद करेंगे। मंत्रालय को इन सीरियल को दिखाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश देना चाहिए।

बता दें कि लॉकडाउन के चलते लोग 3 मई घरों मे कैद है। ऐसे में लोगों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने डीडी नेशनल पर उन तमाम पुराने सीरियल को दिखाना शुरू किया, जिसे लोग टीवी पर दिखाए जाने की मांग कर रहे थे। दूरदर्शन पर जो पुराने सीरियल का दोबारा प्रसारण हो रहा है, उनमें रामायण और महाभारत के अलावा बुनियाद, चाणक्य, शक्तिमान, चित्रहार, द जंगल बुक, तहरीर मुंशी प्रेमचंद की, ब्योमकेश बख्शी, सर्कस, देख भाई देख, श्रीमान श्रीमती और हम हैं ना शामिल हैं।