Loading...
अभी-अभी:

खाद की समस्या से परेशान किसानों का चक्काजाम, अब होंगे गिरफ्तार !

image

Oct 10, 2021

दिनेश शर्मा । खाद को लेकर किसानों को चक्का जाम करना महंगा पड़ गया। बता दें कि, किसानों ने नेशनल हाइवे 719 पर खाद न मिलने के कारण तीन घंटे चक्का जाम कर दिया था। वहीं, मेहगांव पुलिस ने ऐसे 200 किसानों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इतना ही नही इन किसानों की पहचान वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर होगी। जो पुलिस ने हंगामे के दौरान कराई थी। 

नाराज किसानों ने किया चक्काजाम
दरअसल, शनिवार को खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मेहगांव में नेशनल हाईवे 719 पर चक्का जाम कर दिया था। इस वजह से नेशनल हाईवे से गुजरने वाला यातायात भी पूरी तरह ठप्प हो गया था। इस दौरान पुलिस ने पूरे चक्का जाम और हंगामे की वीडियो रिकॉर्डिंग करवाई और इसके बाद पुलिस ने 200 अज्ञात किसानों पर एफ आई आर दर्ज कर ली है। 

चक्काजाम करने वाले किसानों की गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि अब वीडियो रिकॉर्डिंग के आधार पर चक्का जाम करने वाले किसानों की पहचान की जाएगी और पहचान करने के बाद f.i.r. में उनके नाम बढ़ाने के बाद गिरफ्तारी भी की जाएगी।