Loading...
अभी-अभी:

एक साल पहले पाकिस्तान से लाए गीता का मनाया जन्मदिन

image

Oct 27, 2016

इंदौर। एक साल पहले पाकिस्तान से लाई गई मूक बधिर गीता का जन्मदिवस बुधवार को मनाया गया। 26 अक्टूबर को पाकिस्तान से 23 साल की मूक बधिर गीता को लाया गया था। उसे इंदौर के स्कीम नंबर 71 स्थित मूक बधिर संस्थान में रखा गया था। अब तक गीता के माता पिता का पता नहीं चल पाया है।   

जानकारी के अनुसार गीता के भारत आने के महीने भर बाद ही पाकिस्तान में मानव अधिकार के कार्यरत अंसार बरने ट्रस्ट इंटरनेशनल ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को चिट्ठी लिखी थी। चिट्ठी में भारत सरकार से सात सवाल पूछे गए थे। इसमें सबसे अहम बात यह पूछी गई थी कि जब गीता के बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी तो उसे पाकिस्तान से क्यों ले जाया गया? अगर हिन्दुस्तान में गीता के परिवार का पता ही नहीं लगा तो सरकार क्या करेगी और कब तक वह शेल्टर होम में जिंदगी काटती रहेगी? उधर गीता के भारत आने के बाद 10 से ज्यादा परिवारों ने उसके बेटी होना का दावा कर चुके हैं, लेकिन एक का भी डीएनए उससे मैच नहीं हुआ।