Loading...
अभी-अभी:

इंदौर नगर निगम आयुक्त ने की 3 स्थायी कर्मचारियों की सेवाएँ समाप्त

image

Aug 27, 2019

दीपिका अग्रवाल : इंदौर नगर निगम आयुक्त ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लापरवाही बरतने पर 3 स्थायी कर्मचारियों की सेवाएँ ही समाप्त कर दी है।दरअसल ये कर्मचारी आवंटित वार्ड में कार्य नही कर रहे थे, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों ने इन्हें सेवा देने के निर्देश जारी किए थे, लेकिन अधिकारियों के निर्देशो की अवहेलना करने का आरोप कर्मचारियों पर लगा जिसके बाद इन्हें निलम्बित किया गया।

वहीं विभागीय जांच में दोषी पाये जाने पर स्थाई कर्मचारी विक्रम धोलपुरे, राखी और कुंदन पोकरमल की सेवायें निगमायुक्त आशीष सिंह ने समाप्त कर दी। निगमायुक्त ने बताया कि इंदौर नगर निगम लगातार सजगता से शहर के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निगमायुक्त के मुताबिक 3 स्थायी कर्मचारियों की सेवायें समाप्त करने के साथ लापरवाही के आरोप में अन्य 58 कर्मचारियों की 7 दिन की सैलरी काटने के निर्देश भी जारी किए गए है,ताकि लापरवाही पर अंकुश लगाया जा सके।