Jun 5, 2021
हर साल की तरह 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस 2021 मनाया जाना है। इस दिन प्रकृति के प्रति प्रेम व लोगों को जागरूक करने के लिए इस दिवस को मनाया जाता है। इस उद्देश्य को लेकर साल 1974 से हर साल 5 जून को मनाया जा रहा है। पर्यावरण के महत्व को समझाने के लिए संयुक्त राष्ट्र के विश्व सम्मेलन ने 1972 में इसकी शुरुआत की थी। उसके बाद प्रकृति से जुड़े सम्मेलन लगातार आयोजित होते रहे हैं।
https://twitter.com/CMMadhyaPradesh/status/1401029219002376195
आज 5 जून को मध्यप्रदेश मे विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जा रहा है। ऐसे में हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार आज विश्व पर्यावरण दिवस पर MP के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में पौधारोपण कर ‘अंकुर’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीँ "अंकुर" कार्यक्रम के बारे में बात करें तो इसका उद्देश्य हरित क्षेत्र में वृद्धि के साथ प्रदेश को स्वच्छ पर्यावरण और प्राणवायु से समृद्ध प्रदेश बनाना है। इस कार्यक्रम में फलदार-छायादार वृक्षों का पौध-रोपण और देखभाल करने वाले जिलेवार चयनित विजेताओं को मुख्यमंत्री ‘प्राणवायु’ अवार्ड से सम्मानित कर प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।