Loading...
अभी-अभी:

MP WEATHER: एमपी में मौसम फिर लेगा करवट,आँधी की तेज रफतार के साथ बारिश के आसार

image

Jun 8, 2024

मध्य प्रदेश में आज मौसम के दो रंग देखने मिलेगें,मौसम विभाग के अनुसार कुछ जिलों में तेज आँधी और बारिश के आसार रहेंगे तो वहीं कुछ जिलों में अब भी भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल सकेगी।मौसम विभाग ने शनिवार यानि आज प्रदेश के जिलों में बारिश और तेज आँधी का अलर्ट जारी किया है। वहीं छतरपुर-निवाड़ी जिलों में भीषण गर्मी का कहर जारी रहेगा।तापमान की संभावना 46 डिग्री तक पहुँचने तक की बताई जा रही है।

मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस, ट्रफ लाइन और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश में मौसमी बदलाव देखा जा रहा है।यह बदलाव संभवता सभी जिलों में देखी जाएगी। इसके साथ कई जिलों में उमस और गर्मी के आसार नजर आऐंगे। प्रदेश के कई शहरों में प्री मानूसन की बारिश दस्तक दे रही है, इसके बावजूद भी गर्मी के कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार,प्रदेश में तापमान में गिरावट के साथ मध्य जून से प्रदेश में मानसून की शुरुआत हो सकती है। शुक्रवार को 10 शहरों में सबसे गर्म बिजावर रहा, जहां पारा 46 डिग्री रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार भोपाल,इंदौर, खंडवा, नीमच,बड़, झाबुआ, उज्जैन,जैसे कई जिलों में आज तेज बारिश के साथ आँधी देखी ज सकती है।जबकि दमोह,राजगढ़,सागर,पृथवीपुर,सिंगरोली,बड़वानी,निवाड़ी और छतरपुर जिले में तेज गर्मी देखी जाएगी।

Report By:
Author
Swaraj