Loading...
अभी-अभी:

मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का हुआ बंटवारा, जानें किसको मिला कौनसा मंत्रालय

image

Dec 31, 2023

MP Cabinet Expansion: मध्य प्रदेश में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। अब सभी मंत्री नए साल में नई ऊर्जा के साथ अपने अपने विभाग का कामकाज संभालेंगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि, 28 मंत्रियों को अलग अलग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। 2 उप मुख्यमंत्री पहले से हमारे बीच में थे। काम का विभाजन कर दिया गया है। उम्मीद करते हैं कि ये आने वाले 5 साल बहुत डटकर काम करेंगे। विभागों की बात करें तो मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने पास सामान्य प्रशासन, जनसंपर्क, गृह, जेल, औद्योगिक नीति, नर्मदा घाटी विकास, विमानन समेत कई विभाग रखे हैं। वहीं उप-मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को वित्त, वाणिज्यिक कर, योजना एवं आर्थिक सांख्यिकी,  राजेंद्र शुक्ला को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण, चिकित्सा शिक्षा, कैलाश विजयवर्गीय को नगरीय विकास एवं आवास, संसदीय कार्य, प्रहलाद पटेल को पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राकेश सिंह को लोक निर्माण विभाग, विश्वास सारंग को खेल एवं युवक कल्याण, गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य और नागरिक आपूर्ति, प्रद्युम्न सिंह तोमर को ऊर्जा मंत्री बनाया गया है। वहीं एंदल सिंह कंसाना को कृषि, राव उदय प्रताप सिंह को राजस्व एवं परिवहन विभाग का जिम्मा दिया गया है। कुंवर विजय शाह को जनजातीय कार्य,  करण सिंह वर्मा को राजस्व, संपतिया उइके को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, तुलसी सिलावट को जल संसाधन, निर्मला भूरिया को महिला एवं बाल विकास, नारायण सिंह कुशवाह को सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग जन कल्याण, नागर सिंह चौहान को वन, पर्यावरण, अनुसूचित जाति कल्याण, राकेश शुक्ला को नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा, चेतन काश्यप को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, इंदर सिंह परमार को उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा का जिम्मा मिला था।