Oct 1, 2016
ग्वालियर। दीनदयाल नगर इलाके में CH -80 में हत्या कर घर में लूट करने का मामला सामने आया है। मृतक यशोधरा पत्नी बैजनाथ सुनहरे सेंट्रल स्कूल की रिटायर्ड प्राचार्य हैं। जानकारी के मुताबिक महिला की हत्या साड़ी से गला घोंटकर कर की गई है। हत्यारे वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बक्से में बंद कर मौके से फरार हो गए। महिला अपने घर में अकेले थीं। पति हैदराबाद में बेटों के पास गए थे। पुलिस के मुताबिक महिला सेंट्रल स्कूल की रिटायर्ड प्राचार्य हैं। हत्या में कोई नजदीकी शामिल है। महिला का कत्ल कर, हत्यारों ने घर में कितने की लूट की वारदात को अंजाम दिया इस बात का खुलासा बेटे ,पति के आने के बाद होगा। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर परिजनों को सूचना दे दी है।