Loading...
अभी-अभी:

मध्यप्रदेश में शिवराज कैबिनेट का आज गठन, मंत्री लेंगे शपथ

image

Apr 20, 2020

भोपाल: कोरोना वायरस से जंग के बीच आज मध्यप्रदेश में शिवराज सिंह सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। वहीं मंत्रिमंडल के सदस्यों को आज शपथ भी दिलाई जा सकती है। बता दें कि खुद सीएम कमलनाथ ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर ऐसे ही हालातों में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह सरकार के लिए आज अहम दिन है। बताया जा रहा है कि आज सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार होगा, हालाँकि मंत्रिमंडल फ़िलहाल के लिए छोटा होगा, लेकिन इसमें कांग्रेस से बगावत कर भाजपा में आये ज्योतिरादित्य सिंधिया के समर्थकों को जगह दी जायेगी।

मंत्रिमंडल छोटा, पर सिंधिया समर्थकों के लिए काफी जगह

मंत्रिमंडल में फिलहाल 5 से 6 मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। वहीं आज दोपहर तक शपथ ग्रहण होने की संभावाना जताई जा रही है। साथ ही विभागों का भी बंटवारा हो जाएगा। इसमें स्वास्थ्य, गृह और राजस्व विभाग का प्राथमिकता दी जायेगी। सोमवार देर रात राजभवन में मंत्रियों की सूची पहुंची। राजभवन भेजी गयी सूची के आधार पर नरोत्तम मिश्रा, तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत, मीना सिंह और कमल पटेल का नाम मंत्रिमंडल में है। बता दें कि गोविंद राजपूत और तुलसीराम सिलावट ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थक हैं, जो हाल ही में कांग्रेस से बागी होकर बीजेपी में शामिल हुए हैं।

दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा में कुल 230 सीटें हैं। ऐसे में राज्य में सीएम समेत 35 विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। वहीं कोरोना संकट के बीच 23 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से शिवराज अकेले ही सरकार चला रहे हैं। अभी तक उनके मंत्री तय नहीं थे, लेकिन आज उनका मंत्रिमंडल भी बन कर तैयार हो जाएगा।